पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आवास के लिए कम कीमत पर जमीन दें

आवास के लिए कम कीमत पर जमीन दें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला - वेस्टर्न कमांड के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल फिलिप कंपोज सोमवार को राज्यपाल उर्मिला सिंह से मिले। इस दौरान उन्होंने सेना से जुड़े कई पहलुओं पर चर्चा की। बैठक के दौरान आर्मी कमांडर ने ऊना में सीएसडी कैंटीन के लिए जमीन देने और जय जवान आवास योजना के तहत कम कीमत पर जमीन देने की सेना की मांग को उठाया। इससे रिटायर आर्मी जवानों को फायदा होना है। इस पर राज्यपाल ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही इन पर सकारात्मक पहल की जाएगी। राज्यपाल ने सेना की भूमिका की सराहना करते हुए हमेशा सहयोग की बात कही।