पंजाब जैसी हो आईटी पॉलिसी
शिमला - प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक संघ की सोमवार को कांग्रेस कार्यालय शिमला में बैठक में पंजाब की तर्ज पर आईटी पॉलिसी लागू करने की मांग की गई। इंटक के बैनर तले बैठक का आयोजन कर मांग पत्र तैयार कर सीएम को सौंपने का निर्णय लिया। राज्य स्तरीय बैठक में आईटी शिक्षक महासंघ के महासचिव रोशन मेहता ने आईटी शिक्षकों को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आईटी शिक्षक बीते 12 सालों से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने मांग की कि टीचर्स का भविष्य सुरक्षित किया जाए।