सत्ता से कांग्रेस को हटाएं : रामस्वरूप
शिमला - भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रामस्वरूप शर्मा ने किन्नौर जिला मुख्यालय में एक नोट कमल को वोट अभियान शुभारंभ किया। मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी रामस्वरूप शर्मा के अतिरिक्त प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी नीना शर्मा, पूर्व विधायक तेजवंत नेगी, जिला अध्यक्ष विद्या सागर नेगी सहित कई लोग मौजूद थे। इस मौके पर रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत के सपने को साकार करने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। यूपीए और प्रदेश की वीरभद्र सरकार के भ्रष्टाचारी काले कारनामे को लेकर जनता के बीच जाना होगा। कार्यकर्ता इन तीन महीनों में हर घर, हर दुकान के दरवाजे पर दस्तक देंगे। वह 16 फरवरी को सुजानपुर में आयोजित होने वाली विशाल परिवर्तन रैली जिसे भारत के नरेन्द्र मोदी संबोधित करेंगे।