६५वां गणतंत्र दिवसराज्यपाल ने ली सलामी
भास्कर न्यूज - शिमला
गणतंत्र दिवस पर शिमला में सेना, आईटीबीपी और पुलिस के जवानों ने मार्चपास्ट कर राज्यपाल उर्मिला सिंह को सलामी दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी भी मौजूद रहे।
चार को पुलिस पदक
हिमाचल पुलिस के चार जवानों को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। गणतंत्र दिवस के मौके पर इन चारों जवानों को पुरस्कृत किया गया। इन्हें राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उल्लेखनीय सेवाओं व उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में मंडी के एएसपी कुलदीप चंद राणा, शिमला में तैनात सीआईडी इंस्पेक्टर कुशाल सिंह चौहान, विजिलेंस में सब इंस्पेक्टर पद पर तैनात सुखदास और लाहौल स्पीति में तैनात कांस्टेबल नागमणि को पदक से सम्मानित किया गया है।
विवि में वीसी ने ली सलामी
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने विश्वविद्यालय की सुरक्षा टुकड़ी से सलामी भी ली।
जिलों में क्लस्टर यूनिवर्सिटीज की सुविधा मिलने से छात्रों को न तो रिजल्ट पता करने और परीक्षा फार्म भरने एचपीयू नहीं आना पड़ेगा। अब छात्रों को वहां पर खुलने वाली यूनिवर्सिटीज में ही सारी जानकारी मिलेगी। इसके अलावा महत्वपूर्ण सेमीनार और अन्य तरह के पाठ्यक्रम की जानकारी भी क्लस्टर यूनिवर्सिटीज में मिलेगी। कॉलेजों में छात्रों को सबसे ज्यादा दिक्कत समय पर रिजल्ट न निकलने की रहती है। ऐसे में अब छात्रों के रिजल्ट समय पर निकलने की पूरी उम्मीद है।
एक ही जगह मिलेगी सुविधाएं
शिक्षा स्तर सुधरेगा - हायर एजूकेशन काउंसिल ने मंजूरी दी, मंत्रालय को भेजी प्रपोजल
शिमला, मंडी और कांगड़ा में खुलेंगी क्लस्टर यूनिवर्सिटी
कुशाल सिंह