पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इस वर्ष से पराला में शुरू हो जाएगी सेब व सब्जी मंडी

इस वर्ष से पराला में शुरू हो जाएगी सेब व सब्जी मंडी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - ठियोग
ठियोग, कोटखाई, चौपाल सहित अपर शिमला के अधिकांश सेब क्षेत्रों के लिए पराला में बन रही अत्याधुनिक सेब और सब्जी मंडी का पहला चरण इस सेब सीजन से पहले पूरा कर यहां पर इस वर्ष सेब और सब्जियों का कारोबार शुरू करने की तैयारी शुरू हो गई है। पिछली सरकार की ओर से इस मंडी का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। इस मंडी के बनने से अपर शिमला के सेब क्षेत्रों के बागवानों को अपने करीब ही सेब बेचने का अवसर मिल जाएगा। पराला में बन रही सब्जी मंडी में दो मंजिला भवन लगभग तैयार हो चुका है। अब इसे अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। इस भवन के निचले तल में बोली प्लेटफार्म बनाए जा रहे हैं जबकि दूसरी मंजिल में कार्यालय और दुकानों के अलावा बैंक और अन्य सुविधाएं बागवानों और किसानों को मिलेंगी। एपीएमसी के अध्यक्ष महेंद्र स्तान ने बताया कि छैला बलग सोलन सड़क से मंडी तक के लिए एक चौड़ी सड़क का निर्माण हो चुका है।



पराला में स्थित सेब व सब्जी मंडी