- Hindi News
- ईसी में नहीं उठाई मांगें तो तेज करेंगे आंदोलन
ईसी में नहीं उठाई मांगें तो तेज करेंगे आंदोलन
भास्कर न्यूज - शिमला
एचपी यूनिवर्सिटी में कर्मचारियों की नजरें 30 जनवरी को होने वाली ईसी की बैठक पर टिकी हुई है। हालांकि, मंगलवार को भी गैर शिक्षक कर्मचारियों का धरना जारी रहा। गैर शिक्षक कर्मचारी समन्वय समिति का कहना है कि ईसी की बैठक में उनके सारे मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए।
बच्चों के लिए मांगा आरक्षण
अध्यक्ष हितेश्वर सिंह ठाकुर का कहना है कि कर्मचारियों की 26 सूत्रीय मांगों को लेकर कुलपति से भी उनकी वार्ता हो चुकी है। उन्होंने अधिकारियों से भी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने के बारे में कहा है, इसके बावजूद भी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है।
उनका कहना है कि कर्मचारी शिकायत निवारण समिति की नियमित बैठक होनी चाहिए। इसके अलावा कर्मचारियों एवं आगंतुको कि सुविधा हेतु विश्राम कक्ष, सामुदायिक केंद्र की सुविधा प्रशासन प्रदान करें, कर्मचारी सेवानिवृत्ति भवन का निर्माण हो, कर्मचारी स्टाफ कैंटीन को अतिरिक्त स्थान उपलब्ध करवाएं, कर्मचारियों को कार, स्कूटर पार्किंग की सुविधा प्रदान की जाए और यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों के बच्चों को पढ़ाई में आरक्षण दिया जाए।
एचपीयू कर्मचारी समन्वय समिति के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, महासचिव बिशन सिंह चंदेल,गीताराम ठाकुर, संगठन समिति सदस्य राजेश ठाकुर, देवेंद्र शर्मा, राज कुमारी ठाकुर, प्रचार समिति प्रेम प्रकाश नेगी, प्रचार समिति सदस्य, लाभ चंद शर्मा, मोहन लाल, शशि कुमार, संयुक्त सचिव मदन गोपाल शर्मा, कुलदीप कुमार, चांदी राम, कोर्ट सदस्य तेज राम शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी संघ अध्यक्ष अर्जुन ठाकुर, पीपीएस कर्मचारी संघ के महासचिव हरी चंद ठाकुर भी धरने में मौजूद थे।
ईसी में रखूंगा मांगे: चौधरी
ईसी सदस्य चौधरी वरयाम सिंह बैंस का कहना है कि वह ईसी की बैठक में कर्मचारियों की सभी मांगों को रखेंगे। इन मांगों को पूरा करने के लिए ईसी सदस्यों पर भी दबाव बनाएंगे। उनका कहना है कि 26 सूत्रीय मांग पत्र पर पहले से चर्चा की जा रही है, लेकिन इसका समाधान नहीं खोजा जा रहा है। चौधरी वरयाम सिंह बैंस का कहना है कि विवि के बजट को 95 करोड़ करने के लिए भी प्रशासन को प्रयास करना चाहिए। इसके लिए 28 करोड़ रुपए की अतिरिक्त धन राशि उपलब्ध करवाना। कर्मचारियों के पैंशन पेमेंट आदेशों में सचिवालय वेतन शामिल करना जैसी मांगों को भी ईसी में रखा जाएगा।
एचपीयू में गैर शिक्षक कर्मचारियों ने मंगलवार को भी प्रदर्शन जारी रखा।