पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशीली दवाएं बेचने वाला केमिस्ट गिरफ्तार

नशीली दवाएं बेचने वाला केमिस्ट गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - शिमला
नशीली दवाएं बेचने के आरोप में कुमारसैन के एक केमिस्ट को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की ओडी के पास अपनी दवाइयों की दुकान है। तलाशी के दौरान इसकी दुकान से नशीली दवा की 102 शीशियां भी बरामद की गई हैं। कुछेक खाली शीशियां भी मिली हैं।
पकड़ा था रंगे हाथों
पुलिस ने सोमवार को सोलन के दो युवकों रजत और बलविंद्र को नशीली दवाओं के साथ रंगे हाथ पकड़ा था। बाद में इन्हीं की निशानदेही पर आरोपी केमिस्ट को भी पकड़ लिया गया। डीएसपी सिटी पंकज शर्मा का कहना है कि आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।