- Hindi News
- 20 मिनट की देरी से गंवा दिया दस लाख का सामान
20 मिनट की देरी से गंवा दिया दस लाख का सामान
भास्कर न्यूज - शिमला
शहर में आग जैसी घटनाओं से निपटने के लिए हमारे इंतजाम कितने पुख्ता है, इसकी पोल मंगलवार को एक बार फिर खुल गई। शहर के बीचोंबीच हर साल हो रहे ऐसे हादसों को रोकने के लिए प्रशासन फिलहाल गंभीर नहीं लग रहा है। यही कारण है कि कोर एरिया में होने के बावजूद रामबाजार, लोअर बाजार और गंज में एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को पहुंचने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। मालरोड दमकल केंद्र से महज 120 सीढिय़ों के फासले पर बनी वाइन शॉप में मंगलवार दोपहर जैसे ही आग भड़की कि कारोबारियों में हड़कंप मच गया। सभी अपना सामान समेटने लगे। फायर ब्रिगेड की गाड़ी महज एक या दो मिनट में पहुंचनी चाहिए थी वहां पहुंचने में 20 मिनट से ज्यादा का वक्त लग गया।
मौके पर पहुंचने में हुई इसी देरी के कारण तीन अन्य दुकानों में दस लाख से ज्यादा का नुकसान हो गया। कारोबारियों ने खुद माना कि यदि सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच पाती तो आग को वाइन शॉप में ही काबू पाया जा सकता था। ऐसा नहीं है कि दमकल की टीम ने खुद लापरवाही बरती। दरअसल जैसे ही डीसी ऑफिस की ओर से दमकल की गाड़ी बाजार में जाने लगी कि सड़क पर बैठे तहबाजारी आड़े आ गए। साथ ही दुकानदारों का बाहर सड़क पर लटकाया सामान भी बाधा बना। कुछ दमकल कर्मी पैदल ही गाड़ी के आगे चलकर इन्हें किनारे करने लगे। हालांकि, दुकानदारों ने जैसे तैसे सामान समेटा और जगह खाली की लेकिन इन सबके बावजूद करीब 150 मीटर का सफर तय करने में दमकल को 20 मिनट से ज्यादा का टाइम लग गया। मौके पर मौजूद लोअर बाजार में रेडीमेड कपड़ों के कारोबारी दिलीप कुमार ने कहा कि काफी समय तक आग वाइन शॉप में ही लगी रही। लेकिन बाद में यह दूसरी दुकानों में भी फैल गई। दुकानदार मदन कुमार ने कहा कि तहबाजारियों और बाजार में लोगों की भीड़ होने से आग पर काबू पाने में देरी हुई।
आंखों से निकला दर्द
ञ्च समय पर पहुंचते दमकलकर्मी तो तीन दुकानें जलने से बच सकती थी। वाइन शॉप से भड़की थी।
लोअर बाजार की दुकानों में लगी आग से हुए नुकसान पर एक महिला कारोबारी रो-रो कर दुकान को आग से बचाने के लिए कहती रहीं।
लोअर बाजार का दर्द
कुछ ही दूर था अग्निशमन केंद्र, बाजार के अतिक्रमण में ही फंस गए
अतिक्रमण न होता तो एक मिनट में पहुंचती फायर ब्रिगेड, २० मिनट लगे