पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसवीएम में टीचिंग प्रेक्टिस कर रहे १४७ अध्यापक

एसवीएम में टीचिंग प्रेक्टिस कर रहे १४७ अध्यापक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - शिमला
विकासनगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर हिम रश्मि परिसर में चल रहे शिविर में इन दिनों अध्यापकों को टीचिंग प्रैक्टिस करवाई जा रही है। इस तीस दिवसीय शिविर का समापन दो फरवरी को होगा। स्कूल के प्रांत कार्यालय अधीक्षक देवी सिंह वर्मा ने कहा कि 48 स्कूलों के 147 अध्यापकों को पिछले दिनों से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विषय का दिया ज्ञान
इसमें सबसे पहले अध्यापकों को जितने विषय है उनके बारे में ज्ञान दिया गया। इस सप्ताह अध्यापकों को टीचिंग प्रैक्टिस करवाई जा रही है। जिसमें ग्रुप में एक -एक अध्यापक अन्य अध्यापकों को पढ़ाएगा। इसके बाद अध्यापकों की गल्तियों को चैक किया जाता है। इसमें एक-एक अध्यापक को लेसन देना होगा। इसके अलावा अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है कि स्कूल में बच्चों को पढ़ाने से पहले किस तरह से तैयारी करके जाना है।
ली जाएगी परीक्षा
प्रांत कार्यालय अधीक्षक देवी सिंह वर्मा ने कहा कि तीस जनवरी को प्रशिक्षण शिविर का फाइनल होगा। जबकि 31 जनवरी को इन अध्यापकों की परीक्षा ली जाएगी। दो फरवरी को शिविर संपन्न हो जाएगा।