पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रताप को चुना जूडो संघ का उपप्रधान

प्रताप को चुना जूडो संघ का उपप्रधान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला - प्रदेश जूडो संघ के वरिष्ठ उप प्रधान प्रताप वर्मा को चुना गया है। मंगलवार को शिमला में संघ की बैठक अध्यक्ष बलवीर वर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रताप वर्मा के नाम पर सहमति बनी। इस दौरान ऊना में 9 फरवरी से 12 फरवरी तक होने वाली राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता के बारे में चर्चा की गई। इस प्रतियोगिता में महिला वर्ग की 30 टीमें और पुरुष वर्ग की 36 टीमें भाग लेगी। पूरे देश भर से छह सौ खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जिसमें दिल्ली, चंडीगढ़, पुलिस फोर्स की टीमें जिसमें आइटीबीपी, बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआइएसएफ, इंडियन एयर लाइन और आर्मड पुलिस टीमें भी भाग लेगी। इसके लिए संघ ने तैयारियां शुरू कर दी है। प्रतियोगिता में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह मुख्यतिथि होंगे।