- Hindi News
- एजी ऑफिस में आग के न्यायिक जांच के निर्देश
एजी ऑफिस में आग के न्यायिक जांच के निर्देश
शिमला - एजी ऑफिस बिल्डिंग में हुई आगजनी की न्यायिक जांच के निर्देश जारी किए गए हैं। उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा ने एडीएम लॉ एंड ऑर्डर डीके रतन को आग के कारणों की जांच के निर्देश दिए हैं। एडीएम को यह जांच 15 दिन में पूरी कर इसकी रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।
इन पहलुओं पर होगी जांच
:आग लगने के पीछे क्या कारण रहे? :क्या आगजनी से निपटने के पीछे एजी ऑफिस की कोई लापरवाही रही? :वे क्या परिस्थितियां रहीं जिनसे आग पर काबू नहीं पाया जा सका? :.आग लगने के लिए कहीं कोई और परिस्थितियां तो जिम्मेदार नहीं?
बालूगंज पुलिस ने भी केस दर्ज कर लिया है। आग किन कारणों से लगी और नुकसान की जांच होगी।
विस्तृत पेज ६ पर पढें़