- Hindi News
- पंचायत सचिव उपलब्ध करवाएंगे राशनकार्ड फार्म
पंचायत सचिव उपलब्ध करवाएंगे राशनकार्ड फार्म
भास्कर न्यूज - शिमला
प्रदेश सरकार ने लोगों को राशनकार्ड फार्म उपलब्ध कराने के लिए पंचायत सचिव की जिम्मेवारी तय कर दी है। खाद्य आपूर्ति विभाग ने 31 जनवरी तक फार्म भरने की अंतिम तारीख तय की है।अगर किसी व्यक्ति को पंचायत में राशनकार्ड फार्म नहीं मिलता है तो वह सचिव से इसकी शिकायत कर सकता है। पंचायत सचिव का काम रहेगा कि वह जिला खाद्य नियंत्रक से फार्म लेकर जनता को उपलब्ध कराएं।
नहीं मिल रहे फार्म
तहसील करसोग के कई गांव में लोगों को राशनकार्ड फार्म नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में लोगों को राशनकार्ड फार्म फोटो स्टेट करके नए राशनकार्ड संबंधित औपचारिकताएं पूरी करनी पड़ रही हैं। फार्म कम होने के पीछे पंचायत के नुमाइंदे ये तर्क दे रहे हैं कि लोग फार्म भरने में गलतियां कर रहे हैं इससे परिवार को एक से अधिक फार्म देने पड़ रहे हैं, ऐसे में फार्म कम पड़ रहे हैं। सरकार ने फेग राशनकार्ड को पकडऩे के लिए एटीएम कार्ड की तर्ज पर नए राशनकार्ड बनाने का फैसला लिया है। प्रदेश के सभी डिपो में एटीएम की तर्ज पर मशीनें स्थापित की जाएगी। कार्ड को मशीन में स्क्रैच किया जाएगा। मशीन से पता चलेगा कि परिवार में कितने व्यक्ति है और कितना राशन दिया जाना है। कंप्यूटरीकृत योजना को शुरू करने के लिए सरकार को करीब एक साल लगेगा।
20 लाख फार्म छपवाएं
खाद्य आपूर्ति विभाग ने दावा किया है कि नए राशनकार्ड बनाने के लिए20 लाख फार्म छपवाएं है। प्रदेश में अगर साढ़े सोलह लाख राशनकार्ड उपभोक्ताओं है तो 20 लाख फार्म से अधिक फार्म नहीं लग सकते।
सचिव का है काम
॥फार्म उपलब्ध करवाना पंचायत सचिव का काम है। अगर किसी व्यक्ति को फार्म नहीं मिल रहा है तो वह विभाग में इसकी शिकायत कर सकता है। उन्होंने कहा कि राशनकार्ड फार्म लोगों को निशुल्क दिए जा रहे हैं।ञ्जञ्ज
प्रियतू मंडल, निदेशक, खाद्य आपूर्ति विभाग