सात फरवरी तक कर सकते हंै आवेदन
भास्कर न्यूज - शिमला
हिमाचल प्रदेश सरकार ने महिलाओं के विकास एवं सशक्तिकरण के लिए काम कर रहे प्रदेश के मूल हिमाचली व्यक्तियों व संस्थाओं को पुरस्कृत करने के उद्देश्य से ‘महिला विकास प्रोत्साहन योजना’ 2013 लागू की है। जिसमें जिन व्यक्तियों एवं संस्थाओं ने स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, आर्ट एंड कल्चर, सामाजिक संस्थाओं के क्षेत्र में पिछले पांच वर्षों से महत्वपूर्ण कार्य किया है वे पूरे विवरण सहित निर्धारित प्रपत्र पर अपने जिला के जिला कार्यक्रम अधिकारी को सात फरवरी 2014 तक अपने आवेदन दे सकते हंै। महिला एवं बाल विकास परियोजना निदेशक डॉ. मधुबाला शर्मा ने कहा कि इसके लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी और बाल विकास परियोजना अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।