पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फोन टैपिंग पर पूर्व डीजीपी से हैदराबाद में होगी पूछताछ

फोन टैपिंग पर पूर्व डीजीपी से हैदराबाद में होगी पूछताछ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्चविजिलेंस ने दूसरी बार किया संपर्क, शिमला आने से किया इंकार
भास्कर न्यूज - शिमला
बहुचर्चित फोन टैपिंग मामले में स्टेट विजिलेंस को अब पूर्व पुलिस महानिदेशक बी कमल कुमार से हैदराबाद में ही पूछताछ करनी पड़ सकती है। विजिलेंस सूत्रों के अनुसार हाल ही में जांच अधिकारियों ने पूर्व डीजीपी को पूछताछ के लिए शिमला आने को कहा था। लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया।
ऐसे में अब विजिलेंस की एक टीम हैदराबाद में इसी हफ्ते पूर्व डीजी के बयान दर्ज कर सकती है। इससे पहले बी कमल कुमार से संपर्क कर विजिलेंस ने कहा था कि डीजी भंडारी से पूछताछ पूरी हो चुकी है। ऐसे में अब उन्हें भी शिमला आकर जांच में सहयोग करना होगा। मगर बी कमल कुमार ने फिर से शिमला आने से इंकार कर दिया।
इनका कहना था कि वह जांच में पूरा सहयोग करने को तैयार हैं लेकिन अभी शिमला नहीं आ पाएंगे। जांच टीम हैदराबाद जा चुकी है या जानी है, इस बारे में विजिलेंस अधिकारी कुछ भी बताने से बच रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि पूर्व डीजी ने कह दिया है कि जांच टीम हैदराबाद आकर उनके बयान दर्ज कर सकती है। अभी तक की जांच में कमल कुमार की केस में कोई संलिप्तता भी सामने नहीं आ रही है। जांच के दायरे में आने से विजिलेंस को उनके बयान भी दर्ज करने होंगे। इसके बाद ही इस केस की चार्जशीट पेश की जा सकेगी।