पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अफसरों ने राज्यपाल से साझा किए अनुभव

अफसरों ने राज्यपाल से साझा किए अनुभव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - शिमला
नेशनल डिफेंस कालेज नई दिल्ली के 14 अफसरों के एक प्रतिनिधिमंडल ने रियर एडमिरल आर गायकवाड़ के नेतृत्व में प्रदेश की राज्यपाल उर्मिला सिंह ने मुलाकात की। अफसरों के साथ विचार-विमर्श करते हुए राज्यपाल उर्मिला सिंह ने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद राज्य ने हर क्षेत्र में विकास किया है। देवभूमि के नाम से जाने वाले राज्य ने अपनी समृद्ध संस्कृति को संरक्षित रखा है। देव परंपरा राज्य की विशेष पहचान है। यहां की महिलाएं सशक्त हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश में मंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की अध्यक्ष के तौर पर कार्य के अनुभवों को भी अफसरों के साथ सांझा किया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल आस्ट्रेलिया, नाइजीरिया और सउदी अरब का प्रतिनिधित्व कर रहे अफसरों के साथ उनके देशों में पंचायतीराज व्यवस्था के बारे में चर्चा की। हिप्पा की निदेशक पूर्णिमा चौहान ने इस दौरान सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। रियर एडमिरल आर गायकवाड़ ने राज्यपाल उर्मिला सिंह को नेशनल डिफेंस कॉलेज के अफसरों के 11 माह के पाठ्यक्रम के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। इस पाठ्यक्रम में थल, जल, वायु सेना व भारतीय प्रशासनिक सेवा व भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के अलावा आस्ट्रेलिया, नाइजीरिया और सउदी अरब के सैन्य बलों के अफसरों ने भाग लिया।