पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्राह्मण व राजपूत कल्याण बोर्ड के गठन से मिलेगा लाभ

ब्राह्मण व राजपूत कल्याण बोर्ड के गठन से मिलेगा लाभ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - शिमला
भारतीय ब्राह्मण कल्याण समाज के प्रदेशाध्यक्ष प्रो. आरडी शर्मा का कहना है कि बोर्ड के गठन के ऐलान होने से ब्राह्मण व राजपूत समुदाय के लोगों को लाभ मिल पाएंगे। उनका कहना है कि अन्य वर्गों की भांति वह भी अपने मसले सरकार के सामने आधिकारिक रूप से उठा सकेंगे। अब सिर्फ गठन किया जाना बाकी रह गया है, जिसको लेकर भी सरकार को जल्द से जल्द कदम उठाना चाहिए। बोर्ड के गठन से इन दो समुदायों की मांगों को उठाने के लिए मंच मिला है।
प्रो. आरडी शर्मा का कहना है कि प्रस्तावित बजट में इन बोर्डों के लिए भी धन का प्रावधान रखा जाए। ताकि ब्राह्मण व राजपूत समुदाय के लोगों को भी फायदा मिल सके। गौर रहे कि ब्राह्मण व राजपूत कल्याण बोर्ड का गठन बीते 24 नवंबर को हुआ था।