सीएम से मिली श्यामा डोगरा
शिमला. मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्यामा डोगरा ने भेंट की। डोगरा ने 27 जनवरी को आयोग की अध्यक्ष का पद ग्रहण किया था। आयोग की सदस्य कुसुम वर्मा व पूजा शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थीं। श्यामा डोगरा व सदस्यों ने राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग गठित करने के लिए सीएम का आभार व्यक्त किया।