पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरांह, छतराड़ी में बनेंगे पहले मॉडर्न कॉलेज

सरांह, छतराड़ी में बनेंगे पहले मॉडर्न कॉलेज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - शिमला
राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान ((रूसा)) के तहत प्रदेश के पहले दो मॉडर्न कॉलेज सरांह और चंबा के छतराड़ी में बनेंगे। यह कॉलेज आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। इन कॉलेजों में वह सभी सुविधाएं मिलेगी, जो यूनिवर्सिटी में पीजी के छात्राओं को मिलती है। हायर एजुकेशनल काउंसिल में इसको मंजूरी मिल गई है, अब केंद्र से बजट आने के बाद इस पर काम शुरू हो जाएगा। हालांकि, इसके लिए 12वीं पंचवर्षीय योजना के तहत बजट का प्रपोजल बनकर तैयार हो गया है। सिर्फ इसे मंजूरी मिलना बाकी है। दूर-दराज क्षेत्रों में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए इन मॉडर्न कॉलेजों को स्थापित किया जा रहा है। एचपीयू के डीन आफ स्टडीज प्रो. सुरेश कुमार का कहना है कि दो मॉडर्न कॉलेज रूसा सिस्टम के तहत बनेंगे। जिसमें छात्रों को आधुनिक सुविधाएं मिलेगी। हाल ही में हायर एजुकेशनल काउंसिल की बैठक में इसको मंजूरी मिली है।



उच्च शिक्षा के लिए १२० करोड़

३ साल में ३३ करोड़ मिलेंगे

रूसा सिस्टम से उच्च शिक्षा में रिसर्च वर्क को बढ़ावा देने और नए प्रयोग करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए 120 करोड़ के बजट का प्रपोजल बना है। कॉलेजों के बाद यूनिवर्सिटी में छात्रों का रुझान शोध कार्य की ओर बढ़े, इसके लिए छात्रों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए भी नए प्रयोग किए जाएंगे।

मॉडर्न कॉलेज के लिए तीन वर्ष के लिए 36 करोड़ प्रस्तावित किए गए है। वर्ष 2014-15, 2015-16, 2016-17 के लिए क्रमश: 11-11-11 करोड़ मिलेंगे। इस बजट से कॉलेज में छात्रों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जाएगी।



यह सुविधाएं मिलेंगी

प्रेजेंटेशन दी जाएगी, फीस जमा करवाने की भी ऑन लाइन सुविधा होगी।

- रिजल्ट संबंधी रिकॉर्ड कॉलेज में ही रहेगा, फाइलें नहीं होगी, यह कंप्यूटर में ही सेव होगा।

- क्लास रुम में उतने ही छात्रों के बैठने की व्यवस्था होगी, जितने को एडमिशन दी गई है।

- परीक्षाओं से 15 मिनट पहले ही प्रिंटर में प्रश्न पत्र एचपीयू से छपकर आ जाएंगे, जिससे किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका नहीं रहेगी।

सेंटर आफ एक्सीलेंस से भी आधुनिक होंगे

सेंटर आफ एक्सीलेंस कॉलेज की बात की जाए तो यहां भी छात्रों को आधुनिक सुविधाओं से वंचित रखा गया है। यहां पर साइंस के छात्रों के लिए आधुनिक लैब की सुविधा नहीं है। हाल ही में संजौली कॉलेज को वाईफाई किया गया था, लेकिन कैंपस के कंप्यूटरीकृत न होने के कारण छात्रों को इसका फायदा नहीं मिल रहा है। मॉडर्न कॉलेज में सब सुविधाएं पहले से ही उपलब्ध होगी।

- पूरा कैंपस वाईफाई होगा, प्रशासनिक ब्लॉक से लेकर क्लास रुम कंप्यूटरीकृत होंगे।

- हॉस्टल की सुविधा भी छात्रों को मिलेगी, लाइब्रेरी में आधुनिक पुस्तकें उपलब्ध होगी।

- साइंस विषय के छात्रों के लिए आधुनिक लैब बनेगी, जिसमें रिसर्च वर्क भी हो पाएंगे।

- कक्षाओं में छात्रों को ब्लैकबोर्ड छोड़कर प्रोजेक्टर पर

योजना पर मुहर

यूनिवर्सिटी की तर्ज पर मिलेगी सुविधाएं, हायर एजुकेशनल काउंसिल से मिली मंजूरी, केंद्र से आएगा बजट