अंगीठी के सहारे रात सड़क पर गुजार दी
भास्कर न्यूज - शिमला
लोअर बाजार में मंगलवार को दुकानों में आग लगने के बाद कारोबारियों के चेहरों में बुधवार को मायूसी थी। हर दिन सुबह साढ़े दस बजे के बाद दुकानों में आते थे लेकिन बुधवार को सुबह सात बजे ही दुकान में पहुंच गए थे। कुछ एक कारोबारी सामान जलने और खराब होने की बजह से अपनी दुकान नहीं खोल पाए। प्रशासन की तरफ से एसडीएम जीसी नेगी ने सुबह दौरा किया और दुकानदारों को दस हजार रुपए से पांच हजार रुपए की राशि दी।
कुछ आग से कुछ पानी से खराब हुआ सामान
सरदार गुरबचन सिंह ने अपने स्टॉल में हौजरी का समान रखा था कुछ आग में जल गया तो कुछ पानी से खराब हो गया। साथ लगते स्टॉल के मालिक अजय संजय महेश्वरी का कहना है कि टावल और अंडर गारमेंट्स को पानी से नुकसान पहुंचा है। इनके साथ ही लेडीज सूट दुकान के मालिक हिमांशु ने भी अपना स्टॉल बंद रखा। अब वह दुकान में रिपेयर के बाद ही खोलेंगे अपने स्टॉल।