पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विवि का बजट बढ़ाने पर आज होगा फैसला

विवि का बजट बढ़ाने पर आज होगा फैसला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - शिमला
हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी में ईसी की स्पेशल बैठक वीरवार को होगी। इसके लिए एजेंडा ऑन द स्पॉट ईसी सदस्यों को मिलेगा। बताया जा रहा है कि इस बैठक में बजट बढ़ोतरी को लेकर चर्चा की जाएगी, इसके अलावा गैर शिक्षक कर्मचारियों की पांच प्रमुख मांगों को पूरा करने को लेकर भी बैठक में विस्तार से चर्चा होगी। एचपी यूनिवर्सिटी का वर्तमान बजट 65 करोड़ है, जिसे 90 करोड़ करने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजने को लेकर भी ईसी सदस्यों की राय ली जाएगी। आर्थिक तंगी से जूझ रही यूनिवर्सिटी को बजट की दरकार है, ऐसे में अब ईसी सदस्य सरकार से बजट बढ़ाने के लिए गुहार लगा सकते हैं। एचपीयू के रजिस्ट्रार प्रो. मोहन झारटा का कहना है कि ईसी की बैठक में एजेंडा स्पॉट पर ही मिलेगा। उनका कहना है कि कर्मचारियों की मांगों पर भी चर्चा होगी।




मांगें मानी तो वापस लेंगे आंदोलन

गैर शिक्षक कर्मचारी समन्वय समिति का कहना है कि यदि प्रशासन उनकी मांगों को ईसी में पूरा कर देता है तो वह आंदोलन वापस लेंगे। पिछले 15 दिन से कर्मचारी प्रशासनिक गेट पर हर रोज दो घंटे धरने पर बैठ रहे हैं। समिति के अध्यक्ष हितेश्वर ठाकुर का कहना है कि मांगें मानने पर ही आंदोलन वापस लेंगे।

इन मांगों पर अड़े कर्मचारी

्ईसी में पदोन्नति को मंजूरी मिल सकती है। दो डीआर, 20 अधीक्षक, चार एआर और सात पर्सनल स्टाफ की प्रमोशन पर मुहर लग सकती है।

्यूनिवर्सिटी की बजट बढ़ोतरी के साथ 28 करोड़ की अतिरिक्त अनुदान राशि को जारी करने के प्रस्ताव को सरकार को भेजने पर सहमति बनने पर चर्चा की उम्मीद है।

्पेंशन कोरपस फंड को सृदृढ़ करने पर भी चर्चा होगी। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को लाभ देने के लिए ईसी सदस्य फैसला ले सकते हैं।

्लगभग 300 पदों को भरने के लिए सरकार को मंजूरी के लिए भेजने पर भी ईसी प्रस्ताव तैयार कर सकती है। इसे पहले ही मंजूरी दी गई है, लेकिन सरकार को इसे नहीं भेजा गया है।

्गैर शिक्षक कर्मचारियों की आवास सुविधा पर भी चर्चा हो सकती है। ईसी सदस्य चौधरी बरयाम सिंह इस मुद्दे को ईसी में रखेंगे।



ईसी की बैठक में कर्मचारियों की मांगों पर होगी चर्चा