पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • २४ को कटा पेड़, न प्लॉट मालिक पर कार्रवाई और न पेड़ कब्जे में

२४ को कटा पेड़, न प्लॉट मालिक पर कार्रवाई और न पेड़ कब्जे में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - शिमला
फिंगास्क इस्टेट में २४ जनवरी को देवदार का पेड़ काटने के मामले में वन विभाग ने अभी तक कार्रवाई नहीं की है। वन विभाग ने न ही प्लॉट मालिक का पता लगाया है और न ही पेड़ को कब्जे में लिया है। वन विभाग ने अभी तक पेड़ काटने की ऑफिशियल डैमेज रिपोर्ट तक नहीं काटी है और न ही पुलिस में मामला दर्ज कराया गया। वन विभाग के फिंगास्क इस्टेट की बीट इंचार्ज और डिप्टी रेंजर पर भी वन विभाग ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। पेड़ की जब जड़े खोदी गई थी तो यहां के लोगों ने फोन कर इन्हें सूचना दी थी। उस वक्त फॉरेस्ट गार्ड ने कोई कार्रवाई नहीं की, जबकि शिकायत के बाद वन विभाग का काफी स्टॉफ मौके पर पहुंचा था।
जिस प्लॉट में पेड़ काटा गया। वहां पर उसे नुकसान पहुंचाने का काम पिछले कई दिनों से चल रहा था। फॉरेस्ट गार्ड और डिप्टी रेंजर को लोगों ने कई बार फोन पर इसकी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पेड़ गिरने के बाद २५ जनवरी को रेंज ऑफिसर सहित कुछ फॉरेस्ट गार्ड मौके पर पहुंचे, लेकिन अभी तक इस मामले में डैमेज रिपोर्ट तक नहीं काटी गई है। जिस दिन पेड़ गिराया गया उस दिन दो वन कर्मियों के एकदम छुट्टी पर चले जाने के मामले ने वन विभाग को उलझा दिया है। इन कर्मियों के खिलाफ भी अभी तक जांच शुरू नहीं की है। डीएफओ अनीश शर्मा का कहना है कि डैमेज रिपोर्ट तो हम सूचना मिलते ही काट लेते हैं। पेड़ की लकड़ी जल्द कब्जे में ले लेंगे। प्लॉट मालिक का पता लगाकर कोर्ट में चालान पेश किया जाएगा।



फिंगास्क इस्टेट में कटा था, वन विभाग ने ऑफिशियल डैमेज रिपोर्ट भी नहीं काटी