- Hindi News
- इक्डोल में 22 फरवरी तक ले सकते हैं दाखिला
इक्डोल में 22 फरवरी तक ले सकते हैं दाखिला
भास्कर न्यूज - शिमला
एचपी यूनिवर्सिटी के दूरवर्ती शिक्षण संस्थान ने छात्रों को एडमिशन लेने का एक और मौका दिया है। अब इक्डोल से स्नातक स्तर के द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्र 1500 रुपए लेट फीस के साथ प्रवेश ले सकते हैं। प्रवेश की तिथि समाप्त होने के कारण छात्रों को एडमिशन नहीं मिल रही थी। अब छात्र 22 फरवरी तक एडमिशन ले सकते हैं। बीए, बीकॉम और बीएससी के छात्रों को यह मौका दिया गया है। इसके बाद प्रवेश तिथि नहीं बढ़ेगी। इक्डोल के निदेशक प्रो. कुलवंत सिंह राणा का कहना है कि प्रवेश तिथि को बढ़ा दिया गया है। जो छात्र प्रवेश लेने से वंचित रह गए थे, वह अब प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। उनका कहना है कि प्रथम वर्ष में इस बार रुसा सिस्टम के तहत एडमिशन हुई है।
एमए में 15 फरवरी तक ले सकते है प्रवेश: इसके अलावा एमए द्वितीय और चौथे सेमेस्टर के छात्रों को भी एक हजार रुपए लेट फीस के साथ 15 फरवरी तक प्रवेश लेने का मौका दिया गया है। दूसरे और चौथे समेस्टर के लिए प्रवेश लेना इसीलिए जरूरी हो गया है, क्योंकि अगले सत्र से यहां रूसा सिस्टम के तहत प्रवेश लिया जाएगा। जिस कारण छात्रों को नए अपडेट सिलेबस के अनुसार परीक्षाएं देनी पड़ेगी। प्रशासन का कहना है कि यह छात्रों के लिए गोल्डन चांस है।
द्वितीय, तृतीय वर्ष के छात्रों की लगेगी 1500 लेट फीस