पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिल आ रहे ज्यादा, नए मीटरों की जांच कराओ

बिल आ रहे ज्यादा, नए मीटरों की जांच कराओ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - शिमला
नगर निगम की बैठक में बिजली के नए मीटरों को लेकर खूब हंगामा हुआ। निगम पार्षदों शहर में लग रहे मीटरों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि इनकी स्पीड बहुत अधिक है। बिना कस्टमर से पूछे ये मीटर लगाए जा रहे हैं और इससे बहुत अधिक बिजली का बिल आ रहा है। बिजली के नए मीटरों को बदला जाए ताकि लोगों को भारी भरकम बिलों से निजात मिल सकें। बिजली बोर्ड के एक्सईएन विशेषर शर्मा ने बैठक में माना कि बिजली के बिल ज्यादा आने की बहुत ज्यादा शिकायतें मिल रही हैं। जिन लोगों के बिल ज्यादा आ रहे हैं उनके मीटरों की टेस्टिंग होगी और इसके बाद इसकी रिपोर्ट तैयार की जाएगी और आगामी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने हाउस में उपस्थित पार्षदों से 10 लोगों के मीटरों की जांच करने के लिए मीटर नंबर देने की बात कही। निगम की बैठक में लोअर बाजार में अवैध अतिक्रमण के मामले में एक कमेटी का गठन भी किया गया।
मीटरों में खामियां है
इन्हें बदला जाए
बढ़े हुए बिजली के बिलों के मामले को सदन के सामने रखते हुए पार्षद सरोज ठाकुर ने कहा कि लोगों को जो बिल आ रहे हैं वे ज्यादा हैं, और इसके पीछे मीटरों की खामी हो सकती है। उन्होंने कहा कि उन लोगों को भी दो हजार बिल आ गया है , जो लोग घर में नहीं थे। सरोज ठाकुर की बात का समर्थन करते हुए अन्य पार्षदों अनूप वैद, सुषांत कपरेट , सुरेंद्र चौहान ने नए लगे मीटरों की जांच करने और इन्हें बदलने की मांग की है।
संबंधित खबर पेज ३ पर भी



निगम की मासिक बैठक में बुधवार को शहर में लगाए गए नए बिजली मीटर्स को लेकर पार्षदों ने खूब हंगामा किया। सभी ने कहा कि मीटर्स की जांच हो और इन्हें लगने से रोका जाए।

ञ्च 14 जगह पर 21 साइन बोर्ड लगेंगे, गाइड मैप भी लगाए जाएंगे।

ञ्च मॉडर्न मीट मार्केंट के प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी।

ञ्च कनैडी चौक से अनाडेल सड़क के लिए 4 लाख 98 हजार मंजूर

ञ्च स्लाटर हाउस 15-20 फरवरी तक का उद्घाटन

ञ्च पार्किंग में होमगार्ड की होगी तैनाती, विभाग को लिखा पत्र।

यह प्रस्ताव पारित

स्ट्रीट लाइट्स की हालत खराब

भराडी की पार्षद कला शर्मा का कहना है कि लांगवुड से भराडी रोड तक 30 स्ट्रीट लाइटों के प्वाइंट खराब हैं। जिन्हें ठीक करवाने के लिए वे कई बार अर्जियां दे चुकी हैं, इसपर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। इस पर एसई विशेषर शर्मा ने कहा कि वे 20 दिन के भीतर इन लाइटों की मरम्मत करवा कर ठीक करवा देंगे।

खतरनाक पेड़ कटवाए जाएं

रूल्दूभटटा के पार्षद सरोज ठाकुर ने सदन के कहा कि क्या निगम की ट्री कमेटी काम कर रही है या नहीं। अगर है तो उसकी बैठक क्यों नहीं हो रही और खतरनाक पेडों क ो काटने की अनुमति दी जाए। डिप्टी मेयर टिकेंद्र पवंर ने कहा कि ट्री कमेटी काम कर रही है और मेयर संजय चौहान इसके अध्यक्ष हैं वही पेड़ काटने की अनुमति देंगे।

गुजरात टूअर सभी पार्षद साथ

नगर निगम की बैठक में जहां कांग्रेस और भाजपा के पार्षद छोटे-छोटे मुद्दे पर खूब हंगामा कर रहे थे। वहीं गुजरात के टूअर पर गए बिल को पास करने में ये एकजुट दिखे। तीन माह से तीन लाख के पेंडिंग पड़े बिल को पास करने में निगम के पार्षदों ने २० सेकंड का समय भी नहीं लिया।टूअर सभी दलों के २१ पार्षद गए थे।

दुकान जल गई, नोटिस गलत

सदन के दौरान सभी पार्षदों ने जली हुई दुकान के मालिक को निगम प्रशासन की ओर से नोटिस देने के मामले पर निंदा की। पार्षद इंद्रजीत सिंह ने कहा कि दुकानदार पहले से आग की घटना से दुखी हैं और ऐसे में निगम प्रशासन उन्हें नोटिस दे रहा जो कि गलत है। उन्होंने प्रशासन से दुकानदारों के साथ सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार करने की मांग की है।

निगम की बैठक में हंगामा - अधिक बिल आने पर बिफरे पार्षद, विद्युत बोर्ड ने कहा कि मीटर चेक कराए जाएंगे