पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विभागों को दिए निर्देश मामले जल्द निपटाएं

विभागों को दिए निर्देश मामले जल्द निपटाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - शिमला
प्रदेश सरकार ने बीते एक वर्ष में विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों में 18000 रिक्त पदों को भरा है। इसके अलावा रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य और बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी चुनाव घोषणा पत्र-2012, जिसे सरकार दस्तावेज माना गया है, के संबंध में गठित मंत्री मंडलीय उप-समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। बैठक में स्वास्थ्य, लोक निर्माण, वित्त तथा विद्युत विभागों से संबंधित घोषणा पत्र बिंदुओं के कार्यान्वयन की समीक्षा की गई। कृषि एवं ऊर्जा मंत्री तथा मंत्रीमंडल उप-समिति के सदस्य सुजान सिंह पठानिया भी बैठक में उपस्थित थे।
लंबित मामलें जल्द निपटाएं
स्टोक्स ने विभागवार समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को लंबित मामलों में तेजी लाने के निर्देश दिए। सचिव, सामान्य प्रशासन सुभाशीष पांडा ने कार्रवाई का संचालन किया। अतिरिक्त मुख्य सचिव विनीत चौधरी, प्रधान सचिव वित्त डॉ. श्रीकांत बाल्दी, प्रधान सचिव ऊर्जा एसकेबीएस नेगी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।



एक वर्ष में 370 किलोमीटर सड़क का निर्माण

प्रदेश में गत एक वर्ष के दौरान 370 किलोमीटर लम्बी सड़कों का निर्माण किया गया है और 100 से अधिक आबादी वाली 156 बस्तियों को सड़क से जोड़ा गया है। राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड में रिक्त पदों को भरा गया है तथा परिषद में प्रशासन को लोगों के प्रति जवाबदेह बनाने के लिए ई-समाधान प्रणाली को भी अपनाया गया है। राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत 109 गांवों का विद्युतीकरण अपेक्षित था, जिनमें से 96 गांवों का विद्युतीकरण कर दिया गया है और 11 गांवों में तकनीकी रूप से विद्युतीकरण संभव न होने के कारण सौर ऊर्जा सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।

शिमला. मंत्रीमंडलीय उप समिति बैठक में उपस्थित विद्या स्टोक्स व अन्य

दावा - स्टोक्स ने की मंत्री मंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता