फागू से ऑल्टो कार चुरा ले गए बदमाश
भास्कर न्यूज - शिमला
ढली थाना के तहत आने वाले फागू के नाला गांव से कुछ बदमाशों ने एक ऑल्टो कार चोरी कर दी। यह कार नाला गांव के रहने वाले सीताराम भारद्वाज की है। उन्होंने मंगलवार देर शाम साथ लगती सड़क पर इसे पार्क किया था।
बुधवार सुबह आकर देखा तो पता चला कि कार गायब है। उसने तुरंत ढली पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है शुरुआती जांच के बाद लग रहा है कि आरोपी इस कार को अंबाला की ओर ले गए हैं। फिलहाल एक टीम इसकी तलाश कर रही है। डीएसपी सिटी पंकज शर्मा का कहना है कि कार की तलाश की जा रही है।