- Hindi News
- वन संरक्षण: भोपाल के अधिकारियों की ली जा रही सलाह
वन संरक्षण: भोपाल के अधिकारियों की ली जा रही सलाह
शिमला - वन विभाग प्रदेश में वन से प्राप्त होने वाली पारिस्थितिकीय सेवाओं का मूल्यांकन करा रहा है। इसके लिए वन विभाग इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेस्ट मैनेजमेंट भोपाल की सेवाएं ली जा रही हंै। बुधवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रधान सचिव वन तरुण श्रीधर ने की। भोपाल से आई आईएफएम मधु वर्मा ने वनों की ईको सिस्टम सर्विस एंड अकाउंटिंग संबंधी रिपोर्ट वन विभाग के उच्च अधिकारियों के सामने रखी। इस अवसर पर इंडियन इंस्टीच्युट ऑफ फॉरेस्ट मैनेजमेंट डॉ. जीए किन्हाल, आरबी लाल, डॉ. चंदन खन्ना, जर्मन के डॉ. जोखिम किशौफ और डाइटर मिल्लर, प्रधान मुख्य अरण्यपाल एससी वास्तव, अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल संजीवा पांडे आदि अन्य अधिकारी उपस्थित थे।