पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • करसोग के जंगल से किया था अवैध कटान, कटी डैमेज रिपोर्ट

करसोग के जंगल से किया था अवैध कटान, कटी डैमेज रिपोर्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - शिमला
सुन्नी एरिया में पकड़ी गई लाखों रुपए की देवदार की लकड़ी करसोग से लाई गई थी। यह अवैध कटान करसोग के साथ लगते नैहरा नाला के पास किया गया था। यहां आरोपियों ने देवदार के कुल चार पेड़ काटे थे जिसे बाद में ट्रक के जरिए यहां से बाहर ले जाया जा रहा था। आरोपियों के साथ पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और कटान का जायजा लिया। इस दौरान वन विभाग की एक टीम भी साथ रही जिसने कटान की डैमेज रिपोर्ट काट ली। पुलिस ने आरोपियों से कटान को लेकर पूछताछ भी की है। इसमें पता चला है कि यह लकड़ी सुन्नी के एक व्यक्ति को बेची जा रही थी।
इस मामले में पुलिस के हत्थे चढ़े ट्रक चालक और पांच कश्मीरी खान ने पूछताछ में इसका नाम लिया है। पुलिस अब इसे भी पूछताछ के लिए बुला रही है। इस पर अवैध शराब बेचने के 50 से ज्यादा केस भी दर्ज है। इसके खिलाफ पुख्ता सबूत मिलने के बाद पुलिस इसे गिरफ्तार भी कर सकती है। फिलहाल एक ट्रक चालक समेत कुल छह आरोपियों को पुलिस इस केस में गिरफ्तार कर चुकी है। डीएसपी सिटी पंकज शर्मा का कहना है कि केस की जांच चल रही है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।



आरोपियों की निशानदेही पर करसोग पहुंची पुलिस