मॉकड्रिल से कुछ नहीं होगा: गणेश
शिमला - भाजपा ने शिमला के लोअर बाजार में भीषण अग्निकांड पर गहरा दु:ख प्रकट किया है तथा सरकार व प्रशासन से पीडि़त परिवारों को समुचित राहत देने की मांग की है। पार्टी प्रवक्ता गणेश दत्त ने कहा कि शिमला में लगातार भीषण अग्निकांड होते जा रहे हैं। लेकिन सरकार का उस ओर ध्यान तभी जाता है जब भवन या दुकानें आग की भेंट चढ़ जाती हैं। उनका कहना है सरकार का मॉकड्रिल कार्यक्रम चलता रहता है लेकिन दुर्घटना के समय सारी व्यवस्था ठप होती जाती है। सभी सरकारी भवनों में सायरन लगाने चाहिए।