पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तहबाजारियों को हटाओं, नहीं तो खुद हटाएंगे

तहबाजारियों को हटाओं, नहीं तो खुद हटाएंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - शिमला
निगम की बैठक में तहबाजारियों को लेकर काफी गहमा गहमी रही। पार्षदों ने डिप्टी मेयर को घेरते हुए आरोप लगाया कि, वे इन्हें हटाने में नाकाम रह रहे हैं। आरोप है कि तहबाजारियों को हटाने के लिए कोई नीति नहीं बन रही है। बुधवार को दोपहर 2 बजकर 42 मिनट में नगर निगम की बैठक शुरू हुई। मेयर संजय चौहान के अस्वस्थ होने की वजह से वे बैठक में शामिल नहीं हो पाए। ऐसे में उप महापौर टिकेंद्र पवंर ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के शुरू में पार्षदों ने लोअर बाजार में लगी आग को बुझाने में तहबाजारियों के होने का रुकावट बताया। पार्षद सुशांत कपरेट, इंद्रजीत सिंह, सुरेंद्र चौहान, शैलेंद्र चौहान, दीपक रोहाल और सरोज ठाकुर ने तहबाजारियों को हटाने की मांग की। एक माह के भीतर पार्षदों ने निगम प्रशासन को तहबाजारियों को हटाने के लिए नीति बनाने की मांग रखी है।
एकदम कार्रवाई नहीं कर सकते
तहबाजारियों को हटाने के लिए रखे गए प्रश्र का जवाब देते हुए डिप्टी मेयर टिकेंद्र पंवर ने कहा कि इस बारे में एकदम कार्रवाई नहीं की जा सकती और इसके लिए नेशनल वेंडर पालिसी तैयार की गई है जिसके तहत इन्हें बसाया जाएगा। इस मामले को सामाजिक न्याय समिति के सामने रखेगें और इसके बाद इन्हें कहीं और जगह बसाने के बारे में विचार किया जाएगा।
हाईड्रेंट्स की नियमित जांच हो
बेनमोर के पार्षद अनूप वैद ने कहा कि निगम प्रशासन पहले सभी हाईड्रेंट की जांच करता था, लेकिन पिछले कुछ समय से ऐसा नहीं किया जा रहा है। इस पर निगम अभियंता विजय गुप्ता ने कहा कि वे समय समय पर इन हाइड्रेट की जांच करते रहते हैं और आगे भी करते रहेंगे। निगम के 250 हाईड्रेंट है, जिनमें से 150 काम कर रहे है, जो 100 खराब है उन्हें भी ठीक किया जाएगा।
सड़क की खुदाई, पाइपें टूटी
छोटा शिमला के पार्षद सुरेंद्र चौहान ने सदन के सामने छोटा शिमला में मोबाइल कंपनियों द्वारा केबल बिछाने के लिए की जा रही खुदाई के दौरान तोड़ी गई पानी की पाइपों से आ रही परेशानियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि ठेकेदार ने पाइपें तोड़ दी हैं और इन्हें जोडऩे के लिए कोई इंतजाम नहीं किए हैं। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर डिप्टी मेयर ने निगम अधिकारियों को ऐसे ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए और अगली बैठक में इसके बारे में पालिसी बनाने के लिए कहा।



कुछ पार्षदों न किया वॉकआउट

तहबाजारियों के मामले मे भी जमकर बहस हुई और कुछ पार्षद तो तहबाजारियों को न हटाए जाने के लिए सदन से वॉकआउट कर गए। पार्षदों ने लोअर बाजार में लगी आग पर जल्द काबू न पाए जाने के पीछे तहबाजारियों का वहां होना कारण बताया। सुषांत कपरेट, सुरेंद्र चौहान और अनूप वैद ने कहा कि अगर लोअर बाजार में तहबाजारी न होते तो फायर ब्रिगेड की गाडियां मौके पर जल्दी पहुंच पाती और आग को जल्दी काबू में किया जा सकता था। उन्होंने निगम प्रशासन से तहबाजारियों को चिह्नित जगहों पर बैठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन ऐसा नहीं करता है तो वे खुद इन्हें हटाने के लिए मुहिम शुरू करेंगे।



कला शर्मा

इंद्रजीत सिंह

शैलेंद्र चौहान

शशि शेखर चीनू

सरोज ठाकुर

मिलकर बोले पार्षद - डिप्टी मेयर पर लगाया तहबाजारियों को संरक्षण देने का आरोप, न ही इनके लिए कोई नीति बनाई गई

मेयर संजय चौहान अस्वस्थ होने के कारण नहीं आए