पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर की मीट मार्केट का फिर होगा निर्माण

शहर की मीट मार्केट का फिर होगा निर्माण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - शिमला
शहर के लोगों को साफ सुथरी मीट मार्केट देने के लिए नगर निगम प्रशासन ने मीट मार्केट को आधुनिक सिस्टम से लैस करने की तैयारी कर ली है। इसके लिए निगम प्रशासन ने एक योजना बनाई है। योजना में मीट मार्केट का फिर से निर्माण कर इसे साफ सुथरा और आधुनिक बनाया जाएगा। यहां बनने वाली दुकानों में फ्रीजर, कटर, गीजर, वॉशिंग मशीन की व्यवस्था की जाएगी। निगम ने योजना पर काम शुरू कर दिया है। योजना के अनुसार सबसे पहले मीट मार्केट के दुकानदारों को दुकानों से शिफ्ट कर सब्जी मंडी ग्राउंड में अस्थायी शेड में बसाया जाएगा। इसके बाद पुरानी दुकानों को नए सिरे से बनाया जाएगा। मीट मार्केट के पुनर्निर्माण के लिए बुधवार को सदन में हुई बैठक में मंजूरी मिल गई है।
स्कीम में पांच लाख तक का अनुदान
निगम प्रशासन ने दुकानदारों को केंद्र सरकार से मिलने वाले अनुदान के बारे में जानकारी दी। निगम के वेटरनरी पब्लिक हेल्थ ऑफिसर अरुण सरकैक ने बताया कि मीट की दुकान चलाने वाले दुकानदारों को सरकार की ओर से दिए जा रहे अनुदान के बारे में जानकारी भी दी गई है। जिसमें उन्हें बताया गया है कि यदि वे दुकानों का आधुनिकीकरण करेंगे तो इसके लिए सरकार की ओर से पांच लाख तक का अनुदान दिया जाता है, इस अनुदान को पाने के लिए दुकानदारों को उद्योग विभाग में आवेदन करना होता है।




॥‘मीट मार्केट को आधुनिक बनाने के लिए काम जल्द ही शुरू किया जाएगा, इसके लिए सदन से मंजूरी मिल गई है और जल्द ही इस प्रोजेक्ट के लिए डीपीआर तैयार कर काम शुरू किया जाएगा। फिलहाल मीट मार्केट को सब्जी मंडी ग्राउंड शिफ्ट किया जाएगा’

नरेश ठाकुर, सहआयुक्त

सब्जी मंडी में बनेंगे अस्थायी शेड

मीट मार्केट का निर्माण नए सिरे से करने के लिए निगम प्रशासन दुकानदारों को सब्जी मंडी में बसाएगा। इसके लिए अस्थायी शेड बनाए जाएंगे। अस्थायी शेड में दुकानदारों को उतना ही स्थान दिया जाएगा, जितने स्थान का प्रयोग वे पहले कर रहे थे। इससे अतिरिक्त स्थान लेने के लिए दुकानदारों से मार्केट रेट के हिसाब से किराया वसूला जाएगा।

आधुनिक दुकानों में ये होगा खास

नई बनने वाली आधुनिक दुकानें साफ सुथरी और खुली होंगी। इनमें हवा के आवागमन के लिए खिड़कियां लगाई जाएंगी जिससे की दुकानों में बदबू न हो। दुकानों में फ्रीजर, गीजर, वॉशिंग मशीन, मीट काटने के आधुनिक औजार और सफाई की पूरी व्यवस्था होगी।



आधुनिक सुविधाओं से लेस होगी नई मार्केट