पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईजी से की पुलिस की शिकायत

आईजी से की पुलिस की शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला - बैमलोई के रहने वाले मोहम्मद याकुब ने सदर पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए आईजी से इसकी शिकायत की है। याकुब ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय में जाकर आईजी को इस बारे में लिखित शिकायत दी है। शिकायतकर्ता का कहना है कि 26 जनवरी को उसके कुछ पड़ोसियों ने उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण करने की कोशिश की थी। इसकी शिकायत सदर थाने में दी गई लेकिन पुलिस ने आज तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। याकुब का आरोप है कि आरोपी लगातार उसे धमका रहे हैं लेकिन पुलिस चुपचाप बैठी है। इन्होंने आईजी से मांग की है कि जल्द ही पुलिस को निर्देश जारी किए जाएं ताकि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई हो सके।