मकान मालिक दिल्ली में, घर में चोरी
शिमला - यू शिमला के सेक्टर दो स्थित एक मकान में कुछ बदमाशों ने सेंधमारी कर डाली। घटना बुधवार देर रात की है। पुलिस के अनुसार यह मकान बीके कौशल का है जो दिल्ली गए हुए हैं। वीरवार सुबह इनके पड़ोसी ने फोन पर सूचना दी कि मकान के वेंटीलेटर का शीशा टूटा हुआ है। इसके बाद बीके कौशल ने न्यू शिमला पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि घर से क्या सामान चोरी हुआ है। न्यू शिमला पुलिस का कहना है कि शुक्रवार को मकान मालिक के वापस लौटने के बाद ही पता चल पाएगा कि कितनी चोरी हुई है। फिलहाल केस दर्ज कर लिया गया है।