पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिज पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

रिज पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. शिमला

सद्भावना दिवस के अवसर पर प्रदेश युवा कांग्रेस ने वीरवार को कांग्रेस कार्यालय में महात्मा के रास्ते पर चलने के लिए कार्याशाला आयोजित की। युवा कांग्रेस ने महात्मा गांधी की 60वीं पुण्य तिथि को शहीदी दिवस के रूप में मनाया। सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स ने इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की।

कार्यशाला में सर्वप्रथम युवा कांग्रेस ने सदभावना के पथ पर चले की शपथ ली। इसके बाद आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स ने तिरंगा लहराकर युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि देश के झंडे के प्रति अपना प्रेम, मान और सम्मान समर्पित करना चाहिए। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के प्रसिद्ध गाने &ह्नह्वशह्ल;रघु पति राघव राजा राम&ह्नह्वशह्ल; का गान किया। इस कार्यशाला मे विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव विनोद जिंटा, विकास काल्टा व सुमित गौतम, शिमला ग्रामीण युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, मंडी लोक सभा युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय डोगरा, गौरव कुमार, अजय कुमार, चिनित सिंह, रविदत्त, प्रतीक शौर्या, गौरव शर्मा, मोहर सिंह, सनोज, नीरज, सुनिल, नरेन्द्र पाल व अन्य युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।





आईपीएच और बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स ने फूल किए अर्पित

६६वीं पुण्यतिथि