पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनुबंध कर्मचारी बजट पेश होने के बाद तेज करेंगे आंदोलन

अनुबंध कर्मचारी बजट पेश होने के बाद तेज करेंगे आंदोलन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - शिमला
अनुबंध कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर वीरवार को शिमला में उपायुक्त कार्यालय के बाहर सामूहिक उपवास किया। उपवास के दौरान अनुबंध के आधार पर काम कर रहे 16 विभागों के 60 से अधिक कर्मचारियों ने सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक उपवास किया। इसके बाद सभी अनुबंध कर्मियों ने तीन बजे रिज मैदान में स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति पर श्रद्धा सुमन चढाएं। अनुबंध कर्मचारी संगठनों के कनवीनर डॉ हर्ष वर्धन खिमटा ने बताया कि इस उपवास को करने के पीछे उनका उद्देश्य प्रदेश सरकार तक अपनी मांगों को पहुंचाना था। उन्होंने कहा कि अनुबंध आधार पर काम कर रहे कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल 2 फरवरी से रोजाना सरकार से मिलेगा और 7 फरवरी को पास होने वाले बजट में अनुबंध कर्मियों की मांगों को न माना गया तो वे इसके बाद एक उग्र आंदोलन शुरू करेंगे। उपवास में लिपिक संघ के प्रदेशाध्यक्ष सतीश ठाकुर, डॉ बलवंत, पवन शर्मा, वेद प्रकाश, डॉ कुशल मेहता, पवन कुमार, समीर चंद राणा, शैलेंद्र, प्रो अनूप कुमार, चंद्र वर्मा, सुनिल कुमार, नीलम ठाकुर, पारुल मलिक, शैलजा ठाकुर, सुनील श्याम, यशपाल सिंह, कुमारी स्नेह, राजेश कुमार और डॉ दामिनी शांडिल मौजूद रहे।




कर्मचारियों की मांगें

:अनुबंध सेवाकाल तीन वर्ष पूरे होने पर नियमित किया जाए : अनुबंध अवधि को सरकारी सेवाकाल माना जाए।

:महंगाई भत्ता तुरंत दिया जाए।सभी गैर आर्थिक लाभ तुरंत दिए जाए।

: पेंशन निधि में योगदान होना चाहिए।: संशोधित ग्रेड पे नियमित होने पर तत्काल प्रदान किए जाए।