पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एजी ऑफिस में जांच शुरू, 6 कर्मचारियों के बयान दर्ज

एजी ऑफिस में जांच शुरू, 6 कर्मचारियों के बयान दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला - एजी ऑफिस में हुए अग्निकांड की पुलिसिया जांच भी शुरू हो गई है। बालूगंज पुलिस ने वीरवार को यहां के कुल पांच कर्मचारियों से पूछताछ की और उनके बयान दर्ज कर लिए। साथ ही वेलफेयर ऑफिसर हेमेंद्र भारद्वाज के बयान भी दर्ज किए। इनसे यहां की व्यवस्था संबंधी बयान लिए गए। पुलिस के अनुसार वेलफेयर ऑफिसर के पास ही बिजली, पानी जैसी समस्याओं की शिकायतें आती हैं। इन्हें दुरुस्त करवाना इनका जिम्मा रहता है। हालांकि, इस घटना से पहले यहां इस तरह की कोई परेशानी सामने नहीं आ रही थी। पुलिस के अलावा एडीएम की जांच टीम ने भी बयान दर्ज किए। इनमें सबसे पहले उन दो की मैन के बयान दर्ज किए गए जिन्होंने ऑफिस के गेट समेत ब्रांचों में लॉक लगाए थे। पुलिस के अनुसार यहां दो की मैन तैनात किए गए हैं जिनकी सुबह सात से 11 और शाम के समय ड्यूटी होती है। इसके अलावा एक कर्मचारी पार्किंग आदि चैक करता है। दो एक्स सर्विसमैन हैं जो यहां बतौर सिक्योरिटी गार्ड तैनात हैं। इन सभी से पूछताछ की गई। कई कर्मचारियों से पूछताछ की और उनके बयान दर्ज किए। शुक्रवार को दमकल के उन जवानों से पूछताछ होगी जो सबसे पहले मौके पर पहुंचे थे।



जारी रहा रिकॉर्ड समेटने का काम

एजी ऑफिस में वीरवार को भी रिकॉर्ड समेटने का काम जारी रहा। इसके लिए जो वॉलंटियर बनाए गए हैं, उन्होंने अलग अलग कमरों में जाकर सुरक्षित बचा रिकॉर्ड उठाया और इसे दूसरे सुरक्षित कमरे में ले गए।

आग का मामला, पुलिस और एडीएम की जांच टीम ने दर्ज किए बयान