पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एचपीयू: काम ठप, बिना फॉर्म भरे लौटे छात्र

एचपीयू: काम ठप, बिना फॉर्म भरे लौटे छात्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - शिमला
एचपी यूनिवर्सिटी में 22 दिन से आंदोलन कर रहे कर्मचारियों ने वीरवार पूरा दिन कामकाज ठप रखा। कार्यकारी परिषद की बैठक से पहले प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए कर्मचारियों ने सुबह दस बजे से ही वीसी ऑफिस के बाहर धरना दे दिया। परीक्षा शाखा, एग्जाम इंक्वायरी जैसी ब्रांचों के अलावा बाकी सभी शाखाओं के 400 से ज्यादा कर्मचारी धरने में शामिल हुए।
ईसी सदस्य चौधरी वरयाम सिंह बैंस, जेसीसी अध्यक्ष हितेश्वर ठाकुर समेत कई कर्मचारी नेता भी धरने पर बैठे। दोपहर एक बजते ही बाकी ब्रांचों के कर्मचारियों ने भी काम ठप कर दिया और प्रदर्शन में शामिल हो गए। करीब तीन बजे जैसे ही ईसी सदस्य बैठक में शामिल होने पहुंचे कि कर्मचारियों ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर चर्चा करने की मांग की।
कुछ ईसी सदस्यों का तो कर्मचारियों ने घेराव भी किया। इसके बाद जैसे ही बैठक शुरू हुई कि कर्मचारियों ने गेट के बाहर नारेबाजी की। एक ओर वीसी ऑफिस में जहां ईसी की मासिक बैठक चलती रही। वहीं, दूसरी ओर गेट पर कर्मचारियों की नारेबाजी जारी रही। जेसीसी अध्यक्ष हितेश्वर ठाकुर ने कहा कि इस आंदोलन के लिए प्रशासन जिम्मेदार है जो मांगें मानने से पीछे हट रहा है।
छात्रों को झेलनी पड़ी परेशानी
बिना फॉर्म भरे लौट गए सैकड़ों छात्र
कामकाज ठप होने का खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ा। सैकड़ों छात्र मार्च में होने वाली परीक्षाओं के फॉर्म भरने यूनिवर्सिटी पहुंचे थे। लेकिन इनको फॉर्म तो मिल गए लेकिन इन्हेंसत्यापित करवाने और जमा करवाने के लिए कोई कर्मचारी नहीं मिला। दोपहर एक बजे से लेकर सैकड़ों छात्र इन शाखाओं के चक्कर काटते रहे लेकिन सभी ब्रांच खाली थी। इससे कई छात्र बिना फॉर्म जमा करवाए ही वापस लौट गए। संजौली के पवन कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उनकी कंपार्टमेंट का रिजल्ट निकला था। अब फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 2 फरवरी है लेकिन फॉर्म जमा ही नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा सोलन से आई शिल्पा, सुन्नी के मोहित को भी बिना फॉर्म जमा करवाए ही लौटना पड़ा।



: परीक्षा फॉर्म की कीमत 270 से घटाकर 120 की जाए

: जर्मन तकनीक मार्कशीट के पैसे न लिए जाएं

: 12वीं पंचवर्षीय योजना के तीन करोड़ सही तरीके से खर्च हों

: विवि का बजट 95 करोड़ किया जाए

: शिक्षक, गैर शिक्षकों के खाली पद भरे जाएं

एबीवीपी ने रखीं ये मांगें

: नेट जेआरएफ का सेंटर एचपीयू में स्थापित किया जाए

: जेआरएफ की छात्रवृत्ति तुरंत जारी की जाए

: शिक्षकों की नियुक्ति संबंधी कोर्ट के आदेशों का पालन किया जाए

: 2009 से पहले की पीएचडी को मान्यता दी जाए

: पीजी में रूसा को लागू न किया जाए

छात्र संगठनों ने की ये मांगें

कार्यकारी परिषद की बैठक से पहले संगठनों ने ईसी सदस्यों को सौंपे ज्ञापन

: बैठक से पहले कर्मचारियों ने किया ईसी सदस्यों का किया घेराव, सौंपे ज्ञापन