पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फागू से चोरी हुई कार मनाली से बरामद

फागू से चोरी हुई कार मनाली से बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला - फागू के नाला गांव से चोरी की गई ऑल्टो कार मनाली से बरामद कर ली गई है। ढली पुलिस ने कार चुराने के आरोप में मनीष कुमार नाम के युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की एक टीम इसे शिमला ला रही है। डीएसपी सिटी पंकज शर्मा का कहना है कि आरोपी को वीरवार सुबह ही मनाली में पकड़ लिया गया। वह मंगलवार देर रात नाला गांव से यह ऑल्टो कार चोरी कर फरार हो गया था। यह कार यहां रहने वाले सीताराम भारद्वाज की है जिन्होंने मंगलवार शाम इसे सड़क किनारे पार्क किया था। फिलहाल पुलिस की एक टीम आरोपी को शिमला ला रही है। यहां इससे पूछताछ की जाएगी।