जनता से संवाद तेज करेगी सरकार : सीएम
ञ्चसरकार छवि सुधारने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेगी।
भास्कर न्यूज - शिमला
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सरकार व मीडिया के मध्य संबंधों को और प्रगाढ़ किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया है। मौजूदा संचार क्रांति के इस युग में ‘कम्युनिकेशन गैप’ किसी भी शासन व प्रशासन के लिए ठीक नहीं है। सरकार ने सूचना व संपर्क तंत्र को और सुदृढ़ बनाने के लिए योजना तैयार की है, जिसके तहत सोशल मीडिया का सहारा भी लिया जाएगा।
प्रेस रूम जैसी सुविधाएं मिलेंगी
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि सरकार के हिमाचल भवन में स्थापित प्रेस संपर्क कार्यालय को और सुदृढ़ बनाया जाएगा तथा व्यवस्था होने तक इस कार्यालय में प्रेस रूम जैसी सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में दिल्ली में कार्यरत हिमाचल मूल के पत्रकारों को उनसे मिलने के लिए कोई भी असुविधा नहीं उठानी पड़ेगी। इस अवसर पर सांसद व मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी सांसद प्रतिभा सिंह व प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह भी उपस्थित थे।
कम्युनिकेशन गैप किसी के लिए भी अच्छा नहीं
प्रदेश में है अद्भुत धार्मिक धरोहर
दिल्ली स्थित कैंप ऑफिस में एक अनौपचारिक बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में विद्यमान अद्भुत सांस्कृतिक व धार्मिक धरोहर और रोमांचित कर देने वाले प्राकृतिक सौंदर्य मौजूद है। विशिष्ट पहलुओं से पत्रकारों को रूबरू करवाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज यह प्रदेश उद्योगपतियों से लेकर साधु-संतों, विद्वानों, साहित्यकारों तथा प्रकृति-प्रेमियों यानि सभी का पसंदीदा स्थल बना हुआ है।
प्रदेश का भ्रमण कर एहसास करें
इस अवसर पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इस अवसर पर पत्रकारों से हिमाचल भ्रमण पर आकर स्वयं इन अनुभूतियों का एहसास करने का आग्रह किया। ताकि मीडिया
विशेषकर इलैक्ट्रानिक मीडिया के सशक्त माध्यम द्वारा इस प्रदेश के अनछुए पहलुओं को देश-विदेश के लोगों तक पहुंचाया जा सके।
वीरभद्र सिंह ने प्रदेश में सभी क्षेत्रों विशेषकर एक वर्ष में हुए अभूतपूर्व विकास और लोगों के कल्याण के लिए आरंभ की गई अनेक
योजनाओं के बारे भी पत्रकारों को जानकारी दी।