पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ४४ कर्मचारियों की होगी प्रमोशन

४४ कर्मचारियों की होगी प्रमोशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - शिमला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पिछले 22 दिन से आंदोलन कर रहे कर्मचारियों के आगे आखिरकार विवि प्रशासन झुक गया है। यूनिवर्सिटी में वीरवार को हुई कार्यकारी परिषद की विशेष बैठक में कर्मचारियों की अपग्रेडेशन जैसी मुख्य मांगों को मान लिया गया। इसके बाद कर्मचारियों ने भी अपना आंदोलन वापस ले लिया है। कर्मचारियों का कहना है कि शुक्रवार से सभी लोग काम पर लौट जाएंगे। दोपहर ठीक तीन बजे इस साल की ईसी की पहली बैठक आयोजित
की गई।
कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी की अध्यक्षता में हुई इस आपात बैठक में सभी ईसी सदस्यों को मौके पर ही एजेंडा दिया गया। बाद में बैठक में कर्मचारियों की सभी मांगों पर चर्चा की गई। कर्मचारियों की ओर से ईसी सदस्य चौधरी वरयाम सिंह बैंस ने उन सभी 26 मांगों को पूरा करने के लिए प्रशासन पर दबाव बनाया। इनमें सभी मांगों पर तो चर्चा नहीं हो पाई लेकिन अपग्रेडेशन समेत अन्य 12 मांगों पर चर्चा की गई।




जनारथा कमेटी की सिफारिशें मंजूर

बैठक के दौरान कुल 44 कर्मचारियों की अपग्रेडेशन का मामला सबसे ज्यादा छाया रहा। इसी पर सबसे पहले चर्चा की गई। बाद में सभी सदस्यों की सहमति के बाद कुलपति ने अपग्रेडेशन को लेकर गठित हरीश जनारथा कमेटी की सिफारिशों को मंजूरी दे दी। इसे मंजूरी मिलने के बाद इन सभी 44 कर्मचारियों की क्रम पदोन्नति का रास्ता साफ हो गया है। कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी ने कहा कि जल्द ही इस बारे में आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर इन कर्मचारियों को अपग्रेडेशन दी जाएगी। इनके अलावा सचिवालय वेतन जारी करने, तकनीकी कर्मचारियों को पंजाब की तर्ज पर वेतन देने, कुक नियमित करने, लाइब्रेरी कर्मचारियों के वेतन की अधिसूचना जारी करने संबंधी मांगों को पूरा करने के लिए भी प्रशासन ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

ईसी मीटिंग से पहले ईसी सदस्य वरयाम सिंह को ज्ञापन सौंपते कर्मचारी और छात्र संगठनों के कार्यकर्ता।

ईसी में मिली मंजूरी - अपग्रेडेशन की मांग पूरी, कर्मचारियों ने वापस लिया आंदोलन

२६ में से १२ मांगों पर ही हुई चर्चा