पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुष्ठ रोग पर रैली से किया जागरूक

कुष्ठ रोग पर रैली से किया जागरूक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुन्नी - कुष्ठ रोग निवारण के अवसर पर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुन्नी के छात्रों ने सुन्नी बाजार में रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। इस रैली का मार्गदर्शन कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीएल गौंटा ने किया जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसीलदार सुन्नी बुद्धि सिंह कंवर और जिला शिमला कुष्ठ रोग डॉ. महेश जसवाल ने की। पहले स्कूली छात्रों, अध्यापकों और अधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर महात्मा गांधी को याद किया और उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। डॉ. जसवाल ने उपस्थित बच्चों को कुष्ठरोग के लक्षणों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। रैली के अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. धन श्याम दास स्कूल प्रधानाचार्य उत्तम शर्मा, खंड मशोबरा के स्वास्थ्य शिक्षक हेम सिंह, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक देवराज, देवेंद्र कौशल, कुलदीप नायर, व अन्य स्कूली छात्र व गणमान्य लोग उपस्थित थे।