पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सहायकों को पंप ऑपरेटर बनाया जाए

सहायकों को पंप ऑपरेटर बनाया जाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - शिमला
प्रदेश सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने वीरवार को आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स से मुलाकात कर अपनी लंबित मांग पंप ऑपरेटर सहायक ((पीओएच)) को पंप ऑपरेटर बनाए जाने का मामला उठाया।
महासंघ के राज्य महासचिव एलडी चौहान की अध्यक्षता में मिले इस प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री से आग्रह किया कि पंप चालक सहायकों को पांच साल की नियमित सेवा उपरांत तथा दो वर्ष आईटीआई प्रशिक्षित हेल्परों को तीन वर्ष की नियमिति सेवा के बाद पंप आपरेटर बनाया जाए। विभाग में कार्यरत दसवीं उत्र्तीण बेलदार और हेल्परों को कार्य निरीक्षक बनाया जाए। जो कर्मी कंप्यूटर ऑपरेटर का डिप्लोमा योग्यता रखते हैं उन्हें डाटा एंट्री ऑपरेटर बनाया जाए। महासंघ के महासचिव एलडी चौहान ने मंत्री स्टोक्स को बताया कि पंप हाउस में जो बेलदार ड्यूटी दे रहे हैं। उनकी लंबे समय से पदोन्नति नहीं हुई है। सरकार ने पहले भी पदोन्नति का आश्वासन दिया था। लेकिन अभी तक मांग पूरी नहीं हुई। उन्होंने मंत्री से आग्रह किया कि इन पंप हाउस बेलदारों को पंप सहायक बनाया जाएं।
कनिष्ठ अभियंता बनाया जाए
विभाग में प्रशिक्षित कार्य निरीक्षकों को कनिष्ठ अभियंता बनाए जाने पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि विभाग में सभी कार्य निरीक्षक प्रशिक्षित है और कनिष्ठ अभियंता के लिए योग्यता रखते है। इस मांग को भी महासंघ लंबे समय से उठा रहा है।
फोन पर ली राय
सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स ने मांग पत्र को गंभीरता से लेते हुए उसी वक्त प्रधान सचिव आईपीएच को दूरभाष पर राय ली और प्रतिनिधिमंडल को शीघ्र ही मांग पूरी करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में 30 कर्मचारी शामिल थे। इसमें सैंज, शिमला और शिमला ग्रामीण ने संयुक्त रूप से मंत्री को ज्ञापन सौंपा।