- Hindi News
- वीरभद्र सिंह सीएम पद की गरिमा बनाएं : सत्ती
वीरभद्र सिंह सीएम पद की गरिमा बनाएं : सत्ती
भास्कर न्यूज - शिमला
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती का कहना है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह एक तानाशाह व निरंकुश शासक की तरह व्यवहार कर रहे हैं। वह राजनीतिक विरोधियों को किसी भी तरह से कुचलने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसा कहा जा सकता है कि प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या हो चुकी है।
कांग्रेसी नेता भी निशाने पर
सत्ती का कहना है कि मुख्यमंत्री पहले तक तो विपक्षी नेताओं को प्रताडि़त करते रहे हैं। अब उन्होंने कांग्रेस नेताओं को भी निशाने पर ले लिया है। उनके इस व्यवहार से सत्तारूढ़ कांग्रेस के नेता भी परेशान हैं। उन्हें मुख्यमंत्री पद की गरिमा के तहत व्यवहार करना चाहिए। उनका कहना है कि पहले परिवहन मंत्री जीएस बाली, सीपीएस राजेश धर्माणी पद छोड़ चुके हैं। आशा कुमारी के साथ मुख्यमंत्री का व्यवहार किसी से छुपा नहीं है। कुलदीप राठौर ने संगठन से किनारा कर लिया है। वह सत्ता ऐसे चला रहे हैं जैसे वे किसी रजवाड़े के शासक हों।
सामान्य तौर पर हो व्यवहार
सतपाल सिंह सत्ती ने कह कि कोई भी व्यक्ति जायज बात उठाता है उसे कुचलने का प्रयास किया जाता है। सतपाल सत्ती का कहना है कि मुख्यमंत्री यह भूल रहे है कि वह इस प्रदेश के महाराज न होकर लोकतांत्रिक सरकार के मुखिया है। सीएम को लोकतांत्रिक परंपराओं का निर्वहण करना होगा। राजनीतिक विरोधियों के साथ सामान्य तौर पर व्यवहार करना चाहिए। उनका
कहना है कि विपक्ष ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के सबूत के मामले राज्यपाल
को सौंपे हैं।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पर उठाए सवाल