एचपीयू में दीक्षांत समारोह १९ मार्च को
शिमला - हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 21वें दीक्षांत समारोह में इस बार तिब्बती धर्म गुरु दलाईलामा मुख्यातिथि होंगे। यह समारोह 19 मार्च को मनाया जाएगा। एचपी यूनिवर्सिटी में वीरवार को हुई कार्यकारी परिषद की मासिक बैठक के दौरान कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी ने कहा कि समारोह को लेकर जल्द ही तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि दलाईलामा मुख्यातिथि होंगे। इस दौरान वह दीक्षांत उद्बोधन भी देंगे। समारोह के दौरान पिछले साल के होनहार छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। गौरतलब है कि पिछले साल राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी दीक्षांत समारोह में मुख्यातिथि थे। उन्होंने यहां कुछ छात्रों को सम्मानित भी किया था। इस बार दलाईलामा के हाथों कौन कौन छात्र सम्मानित होंगे, इसकी सूची जल्द ही तैयार की जाएगी।