टैक्सी ऑपरेटरों की हड़ताल जारी
शिमला - पैसेंजर और गुड्स टैक्स को कम करने की मांग को लेकर 15 दिनों से आरटीओ के बाहर क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे टैक्सी ऑपरेटरों की हड़ताल वीरवार को भी जारी रही। टैक्सी ऑपरेटर ज्वाइंट एक्शन कमेटी के अध्यक्ष जीतराम शर्मा का कहना है कि सरकार उनकी मांगों को अनसुना कर रही है। जिस कारण उनके परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो रहा है। चार सीटर वाहन का पैसेंजर टैक्स 1300 से 15 हजार कर दिया गया है। ऐसे में टैक्सी कारोबार से जुड़े ऑपरेटर को अपनी पूरी कमाई टैक्स भरने में ही लगानी पड़ेगी। उनका कहना है कि 10 फरवरी को सभी ऑपरेटर चक्का जाम करेंगे व सड़क पर किसी भी वाहन को नहीं चलने देंगे। इससे जो भी समस्याएं आएंगी उसकी पूरी जिम्मेवारी प्रदेश सरकार की होगी।