सचिव पांडा डेपुटेशन पर जाएंगे दिल्ली
शिमला - शहरी आवासीय सचिव और सचिवालय प्रशासन सचिव शुभाशीष पांडा प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जा रहे हैं। वे पेट्रोलियम मंत्रालय में निदेशक का पदभार संभालेंगे। सचिवालय में उनके प्रतिनियुक्ति की औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। पांडा अगले दो दिन के भीतर दिल्ली रवाना होकर निदेशक का पदभार संभालेंगे। शुभाशीष पांडा प्रदेश में कई विभाग के उच्च पदों पर काम किया है। पर्यटन सचिव और डीसी शिमला बतौर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। प्रदेश से एक के बाद एक अच्छे ऑफिसर दिल्ली रवाना हो रहे हैं। इससे पहले आईएएस अधिकारी भरत खेड़ा भी प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली चले गए हैं। अफसरों के दिल्ली जाने से प्रदेश में योग्य अफसरों की कमी खलने लगी है।