क्वालग मझार में बैग मेकिंग की ट्रेनिंग
शिमला - यूको बैंक की ओर से चलाए गए ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से मशोबरा ब्लाक के क्वालग मझार गांव के लोगों को बेग मेकिंग का सात दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर यूको बैंक के उप महाप्रबंधक यूसी शर्मा ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट दिए और उन्हें बैंक की ओर से स्वरोजगार स्थापित करने के लिए ऋण सुविधा देने का भी आश्वासन दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बैंक की ओर से चलाए गए इस संस्थान ने अभी तक ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत से लोगों को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षित किया है। जिससे वे अच्छी आजीविका कमा अर्जित कर अपने परिवार को पालन पोषण कर रहे है। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों ने कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर मशोबरा खंड के विकास अधिकारी संजय भगवती, यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक जेसी शांडिल,पंचायत प्रधान देवानंद वर्मा और महिला मंडल अध्यक्ष मीना कश्यप भी मौजूद रही।