पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेब पर 50 फीसदी कस्टम ड्यूटी बढ़ाने की मांग

सेब पर 50 फीसदी कस्टम ड्यूटी बढ़ाने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - शिमला
भाजपा किसान मोर्चा ने जिला शिमला ने किसानों की हो रही अनदेखी का मामला उठाया। डीसी दिनेश मल्होत्रा के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपे ज्ञापन में मांग की है कि सेब पर कस्टम ड्यूटी 50 बढ़ाने का मामला उठाया है। इसके अतिरिक्त बंदरों और जंगली जानवरों से फसलों को हो रहे नुकसान से छुटकारा दिलाने के लिए कारगर नीति बनाई जाए। किसानों के लिए मंडियों का निर्माण सड़क किनारे किया जाए ताकि किसानों को समस्याओं का सामना न करना पड़े।
डीसी ऑफिस पर आयोजित किसान अधिकार दिवस धरना पर किसानों ने भाग लिया। भाजपा विधायक सुरेश भारद्धाज ने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दे रही। किसानों की फसलें बंदर, सूअर और जंगली जानवर एवं आवारा पशु बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने किसानों की उपेक्षा पर गहरी चिंता जाहिर करते कहा कि इसके लिए शीघ्र उचित कदम उठाने सख्त जरूरत है।
कार्यक्रम में जिला भाजपा महामंत्री मदन शर्मा, महेन्द्र रोहाल, कसुम्पटी अध्यक्ष राजेन्द्र चौहान, शिमला ग्रामीण अध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर, एससी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री प्रदीप कश्यप, खेल प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक विक्रम वाश्टू, प्रदेश कार्यालय सचिव किसान मोर्चा महेन्द्र शर्मा, जिला महामंत्री महेन्द्र शर्मा, अनिल ठाकुर, प्रदीप वर्मा, देवेन्द्र ठाकुर, हरिन्द्र, नीटू पांटा, राजीव दीप्टा, बाबू राम शर्मा, प्रेम सिंह ठाकुर, प्रमोद ठाकुर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।