पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर नाकाम : रितु सेठी

कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर नाकाम : रितु सेठी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - शिमला
भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रितु सेठी का कहना है कि प्रदेश कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर नाकाम रही है। विकास के कार्य ठप पड़े हैं। जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार की उपेक्षा को देखते हुए महिला मोर्चा धरना प्रदर्शन करेगा ताकि सरकार को नींद से जगाया जा सके।
भाजपा मुख्यालय दीपकमल में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि मोर्चा 12 फरवरी तक प्रदेश के प्रत्येक बूथ में महिलाओं को मेहंदी लगाएगी। हर गांव में मेहंदी लगाने के साथ-साथ एक लाख महिलाओं के हस्ताक्षर लिए जाएंगे। महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रितु सेठी की अध्यक्षता में आयोजित पदाधिकारियों, जिला अध्यक्ष, मंडलाध्यक्ष एवं प्रकोष्ठों की संयोजिकाओं की बैठक में निर्णय लिया गया कि 16 फरवरी को सुजानपुर में होने वाली परिवर्तन रैली के लिए 50 हजार तक महिलाओं की मौजूदगी सुनिश्चित की जाए।
बैठक में ये थे मौजूद
बैठक में संगठन महामंत्री पवन राणा, राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी आशा जायसवाल, राज्यसभा सांसद बिमला कश्यप, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं मोर्चा प्रभारी रमा वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रश्मि धर सूद, पूर्व महिला अध्यक्ष रूपा शर्मा, वीना ठाकुर विशेष तौर पर मौजूद थीं। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की संयोजक संकुलता शर्मा, रानी कौर, नारा ठाकुर, कमल को मेहंदी कार्यक्रम को जिला व मंडल स्तर पर सफल बनाने की जिम्मेदारी दी।
बेरोजगारों से किया धोखा
बैठक में एक स्वर में कहा गया कि सत्ता में आने के बाद कांग्रेस सरकार ने बेरोजगारों के साथ धोखा किया है। बेरोजगारी भत्ता देने के नाम पर चुनाव में ठगा और फिर कौशल विकास भत्ता थमा दिया।



महिला मोर्चा 12 फरवरी तक प्रदेश के प्रत्येक बूथ में महिलाओं को मेहंदी लगाएगी

शिमला में वीरवार को भाजपा पार्टी कार्यालय दीप कमल में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेती भाजपा महिला कार्यकर्ता।