भाजपाइयों ने शोक जताया
शिमला - भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता राकेश सचदेवा व राजेश सचदेवा की माता के निधन पर राज्यसभा सांसद विमला कश्यप, पार्षद भारती सूद, सहयोग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक असीम आहलूवालिया, मीडिया प्रभारी राज कुमार अग्रवाल ने गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है।