स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के लिए लौह संग्रहण
शिमला - भाजपा शिमला मंडल के बार्ड नं. 10 फागली में सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्मृति में गुजरात में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के लिए रामनगर और बस स्टैंड क्षेत्र में लौह संग्रहण एवं देव स्थानों की मिट्टी एकत्रित की गई। बार्ड पार्षद कल्याण धीमान तथा पूर्व पार्षद संजय सूद ने कहा कि जिस तरह सरदार पटेल ने देश की 522 रियासतों एकजुट करके अखंड भारत का निर्माण किया उनकी यादों को संजोए रखने के लिए तथा देश में एकता का संदेश देने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का निर्माण कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में राजू ठाकुर, अंकित भारद्वाज, श्याम चौहान, राजीव पंडित, अश्वनी शर्मा, ज्ञान चंद, देश राज, राज कुमार, पिंकी राणा, रीता ठाकुर सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।